Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 'देश के युवाओं की आवाज दबाई जा रही है'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतंत्र का मौलिक अधिकार है और युवाओं की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता।

दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और अपने बयान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का अधिकार है और सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

Previous News

वृंदावन में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का गठन, आलोक बंसल बने संस्थापक अध्यक्ष

Next News

11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप