Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का गठन, आलोक बंसल बने संस्थापक अध्यक्ष

वृंदावन के चैतन्य विहार में सोमवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का गठन किया गया।

बैठक में आलोक बंसल को एसोसिएशन का संस्थापक अध्यक्ष, आंशू गौराम को अध्यक्ष, रामू गुप्ता को महामंत्री तथा आकाश गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना होगा।

संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि वृंदावन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी होटल संचालक शासन और प्रशासन द्वारा जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी होटल या गेस्ट हाउस संचालक का बेवजह उत्पीड़न किया जाता है, तो पूरा संगठन एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज उठाएगा और विधिक तरीके से संघर्ष करेगा

बैठक में बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस संचालकों ने भाग लिया और नवगठित एसोसिएशन से पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।

 
 
Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले परिक्रमा मार्ग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब का जखीरा बरामद

Next News

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 'देश के युवाओं की आवाज दबाई जा रही है'