Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की बेरहमी से हत्या, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला निवासी 39 वर्षीय बंदी उरांव के रूप में हुई है, जो करीब एक महीने पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आया था।

पुलिस के अनुसार, 13-14 जुलाई की रात बंदी उरांव अपने दोस्तों के साथ एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद वह तीन दोस्तों के साथ कार में गुरुग्राम घूमने निकला। इसी दौरान वजीराबाद ढाणी चौक के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों आरोपी बंदी को अरावली के जंगल में ले गए, जहां पत्थरों से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार तीनों आरोपी भी झारखंड के रहने वाले हैं और गुरुग्राम में टैक्सी व ऑटो चलाने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Previous News

गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, लाइफलॉन्ग वेयरहाउस और किंगडम ऑफ ड्रीम्स धू-धू कर जले

Next News

वर्धा जिले के रोथा गांव में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी