Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, लाइफलॉन्ग वेयरहाउस और किंगडम ऑफ ड्रीम्स धू-धू कर जले

हरियाणा के गुरुग्राम में दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहला हादसा झुंड सराय स्थित लाइफलॉन्ग कंपनी के वेयरहाउस में हुआ, जहां देर रात लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की अन्य इकाइयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

दूसरी घटना सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में हुई, जहां दोपहर के समय आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह परिसर लंबे समय से बंद पड़ा था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायर विभाग के अनुसार, दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, वेयरहाउस में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 
 
Previous News

बिना शटडाउन टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Next News

बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की बेरहमी से हत्या, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार