Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिना शटडाउन टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी के पास टावर पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करनाल जिले के बाल राजपुतान गांव निवासी 19 वर्षीय मोहित की हाई-वोल्टेज करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिजली लाइन का शटडाउन लिए बिना ही ठेकेदार ने युवक को टावर पर चढ़ा दिया, जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया।

परिजनों के मुताबिक, मोहित पिछले करीब छह महीने से टावर पर काम सीख रहा था और महज 10 दिन बाद विदेश जाने की तैयारी पूरी होने वाली थी। उसका सपना साकार होने से पहले ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और बिजली निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
 
Previous News

गुरुग्राम में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, 28 वर्षीय युवक की मौत; हत्या का केस दर्ज

Next News

गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, लाइफलॉन्ग वेयरहाउस और किंगडम ऑफ ड्रीम्स धू-धू कर जले