Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में फायरिंग, एक नागरिक की मौत; SOG के 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अभियान के दौरान फायरिंग की घटना में एक 30 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि SOG के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर SOG ने जाई-गंडोह रोड पर नाका लगाया था।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान कथित तौर पर युवक ने एक जवान की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद चली गोली में युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में तीन SOG जवान भी घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और एक धार्मिक प्रचारक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Previous News

मुंबई में बड़ा हादसा: 11वीं मंजिल से गिरी विशाल क्रेन, 1 युवक की मौत, 15 से ज्यादा गाड़ियां चकनाचूर

Next News

गुरुग्राम में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, 28 वर्षीय युवक की मौत; हत्या का केस दर्ज