Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई में बड़ा हादसा: 11वीं मंजिल से गिरी विशाल क्रेन, 1 युवक की मौत, 15 से ज्यादा गाड़ियां चकनाचूर

मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ सोसाइटी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी एक विशाल टावर क्रेन अचानक संतुलन खोकर नीचे गिर गई। हादसे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और पार्किंग में खड़ी करीब 15 से 16 कारें और दोपहिया वाहन मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्रेन किस वजह से गिरी। तकनीकी विशेषज्ञ भी मामले की जांच में जुटे हैं।

 
 
Previous News

महाराष्ट्र में दिनदहाड़े फायरिंग, 38 वर्षीय युवक की मौत; शिवसेना पार्षद समेत 16 लोगों पर केस दर्ज

Next News

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में फायरिंग, एक नागरिक की मौत; SOG के 3 जवान घायल