Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ओवरटेक बना मौत का कारण! ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी सवार परिवार ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।


यह हादसा पेंड्रा मुख्य मार्ग पर राय पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया अपनी पत्नी गुड्डी भरिया और 14 वर्षीय बेटे राजू भरिया के साथ स्कूटी से पेंड्रा जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता तेरस भरिया और उनके बेटे राजू ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गुड्डी भरिया को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरटेकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

गाजियाबाद की सोसायटी की लिफ्ट में घमासान, CCTV में कैद हुई मारपीट; वीडियो वायरल

Next News

हिमाचल में दर्दनाक बस हादसा, HRTC बस खाई में गिरी; 2 की मौत, कई यात्री घायल