Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाजियाबाद की सोसायटी की लिफ्ट में घमासान, CCTV में कैद हुई मारपीट; वीडियो वायरल

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक हाईराइज सोसायटी में लिफ्ट के अंदर दो लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के पदाधिकारी रह चुके हैं और पुरानी रंजिश के चलते विवाद हिंसक हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की GS-7 सोसायटी की है। वायरल CCTV फुटेज में पहले लिफ्ट के अंदर बहस होती दिखाई देती है। एक महिला के लिफ्ट से बाहर निकलते ही दोनों लोगों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल जाती है और दोनों एक-दूसरे पर मुक्कों की बरसात करने लगते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों व्यक्ति सोसायटी की AOA के पूर्व पदाधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई टिप्पणियों और AOA से जुड़े पुराने विवाद के कारण दोनों के बीच पहले से तनाव था, जो आमने-सामने आने पर हिंसक झड़प में बदल गया।

घटना के बाद एक पक्ष ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वायरल CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, बांदा में जांच के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल

Next News

ओवरटेक बना मौत का कारण! ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत