Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के कृष्णा नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मथुरा शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर में 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक भक्त मंडल द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

यह कलश यात्रा शास्त्री नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कृष्णा नगर क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें महिलाएं बैंड-बाजे की धुन पर भक्ति भाव में नाचते-गाते हुए शामिल हुईं।

इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा का वाचन श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी के मुखारविंद से किया जा रहा है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Previous News

हाईवे नवीपुर कट के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Next News

मथुरा: CCT क्राउन कप 2026 के चार सप्ताह पूरे, रोमांचक मुकाबलों ने बढ़ाया उत्साह