Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: CCT क्राउन कप 2026 के चार सप्ताह पूरे, रोमांचक मुकाबलों ने बढ़ाया उत्साह

मथुरा में आयोजित CCT क्राउन कप 2026 के पहले चार सप्ताह सफलतापूर्वक और रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो चुके हैं। लगातार हो रहे शानदार मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

टूर्नामेंट में ओवरसीज और स्थानीय खिलाड़ियों के तालमेल ने खेल के स्तर को और ऊंचा किया है। हर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, जिससे मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक बने रहे।

इन तीन सप्ताह के दौरान 989 धुरंधर, बृजवासी किंग्स और एफएम चैंपियन जैसी टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

मैचों का शुभारंभ सुरेश चतुर्वेदी द्वारा टॉस कराकर किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। टूर्नामेंट का संचालन आयोजक आशीष, मनीष, अमन और शशिकांत सीपू के नेतृत्व में व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सीईओ/स्पॉन्सर श्रीकांत, मेंटर अशोक चतुर्वेदी, शैलेश कप्तान, आदर्श, डब्बू चतुर्वेदी, बांके, चिराग, अभिषेक अप्पू सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अब सभी की निगाहें आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां शीर्ष टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी उत्साह को बनाए रखने की अपील की है।

Previous News

मथुरा के कृष्णा नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Next News

मथुरा: पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली; बड़ा हादसा टला