Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईवे नवीपुर कट के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

हाईवे नवीपुर कट के पास आज दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली से मथुरा की ओर जा रहे एक युवक के साथ हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक नवीपुर कट के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान करने में जुटी है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ी थी और कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

मथुरा में पुस्तक विक्रेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दुकानों की सीलिंग और छूट नीति पर जताई आपत्ति

Next News

मथुरा के कृष्णा नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़