Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रीजेंसी गार्डन गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और नकदी बरामद

मथुरा की कोतवाली पुलिस ने रीजेंसी गार्डन स्थित गोदाम में इलेक्ट्रिक उपकरणों की चोरी का सफल खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 15 जुलाई की तड़के करीब 1 बजकर 43 मिनट पर लाड़ली जी होम स्टे के सामने से आरोपी सोनू पुत्र किशोर कुमार, निवासी रीजेंसी गार्डन, थाना कोतवाली, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन बंडल काली डोरी, एक बंडल काली केबल, दो बैटरी लीड, एक इंच टेप, तीन चाबियां, एक पाना, एक टेस्टर, एक प्लास, एक वायर कटर तथा चोरी के 2250 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

शादी के एक महीने बाद ही उजड़ा सुहाग रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Next News

लकड़ी माफियाओं का वनरक्षक पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन गिरफ्तार