Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लकड़ी माफियाओं का वनरक्षक पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन गिरफ्तार

कासगंज में अवैध लकड़ी कटान रोकने पहुंचे वनरक्षक पर लकड़ी माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। माफियाओं ने वनरक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।कासगंज के सदर ब्लॉक क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे बीट प्रभारी एवं वनरक्षक आकाश पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया। वनरक्षक को मौके पर देखकर आरोपी बौखला गए और उन्होंने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद वन विभाग की टीम घायल वनरक्षक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। डीएफओ ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों—टिंकू, पवन और ओमवीर—को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"अवैध कटान रोकने पहुंचे वनरक्षक पर हमला, तीन लकड़ी माफिया गिरफ्तार"

 
Previous News

रीजेंसी गार्डन गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और नकदी बरामद

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने रेलवे अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता