Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की हथौड़ी से हत्या

अयोध्या में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और अंजाम दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध और जमीन का विवाद सामने आया है।अयोध्या के रूदौली क्षेत्र में कूढ़ा सादात मार्ग पर 12 जुलाई को सड़क किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बाराबंकी के असन्द्रा थाना क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र कुमार वर्मा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अभियान 'त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि देवेंद्र और उनकी पत्नी शुभांगिनी वर्मा के बीच जमीन अपने नाम कराने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान शुभांगिनी के विपिन वर्मा से प्रेम संबंध हो गए।

पुलिस के आरोप के अनुसार, 11 जुलाई को शुभांगिनी और उसके प्रेमी विपिन ने देवेंद्र को अयोध्या घुमाने के बहाने बुलाया। रास्ते में दोनों ने कथित तौर पर हथौड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।"अवैध संबंध और जमीन विवाद में पति की हत्या, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार"

 
Previous News

मथुरा में नशा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.42 करोड़ की संपत्ति अधिग्रहित, बोलेरो-ज़मीन और बाइक जब्त

Next News

शादी के एक महीने बाद ही उजड़ा सुहाग रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम