Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मर्चेंट नेवी के जवान की दर्दनाक मौत, छुट्टी पर घर आया था राहुल

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी के एक जवान की जान चली गई। बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय जवान की मौके पर गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के भाई ने बताया कि 20 वर्षीय राहुल पुत्र ध्यान सिंह, निवासी गांव काकरेटिया, थाना राया, मर्चेंट नेवी में तैनात था। उसकी वर्तमान पोस्टिंग थाईलैंड में थी और वह करीब एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।

बताया गया कि बुधवार को राहुल अपनी मोटरसाइकिल से बरेली हाईवे पर कहीं जा रहा था। तभी थाना राया क्षेत्र के केशवपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी बनी हादसे की वजह, रेलिंग से टकराई बाइक, रास्ते में बाइक सवार की मौत

Next News

पैसों के लेनदेन पर खूनी तांडव! बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, दो घायल, एडीजी-डीआईजी मौके पर