Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी बनी हादसे की वजह, रेलिंग से टकराई बाइक, रास्ते में बाइक सवार की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:05 बजे आगरा से नोएडा लेन पर माइल स्टोन-75 के पास बाइक संख्या UP83BC5739 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीआरवी-5837 की सूचना पर बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर और देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक चालक सोनवीर पुत्र अवधेश कुमार, निवासी शेरपुर, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद, को बाइक चलाते समय झपकी आ गई। इसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित कब्जे में लेकर बाजना कट चौकी यार्ड में खड़ा करा दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

हड़ताल के दौरान ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, एक दर्जन अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज

Next News

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मर्चेंट नेवी के जवान की दर्दनाक मौत, छुट्टी पर घर आया था राहुल