Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हड़ताल के दौरान ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, एक दर्जन अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज

वृंदावन। ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल के बीच एक चालक के साथ मारपीट और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने करीब एक दर्जन अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजपुर निवासी अजय मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई की दोपहर वह प्रेम मंदिर से ओमैक्स की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान रुक्मिणी विहार गेट के पास हड़ताल समर्थकों ने उसे रोक लिया और जबरन सवारियों को ई-रिक्शा से उतार दिया।

आरोप है कि विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौज करते हुए चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, ई-रिक्शा के एक्सीलरेटर का तार तोड़कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने हड़ताल में शामिल न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर करीब एक दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Previous News

बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, 50 राउंड फायरिंग से दहला गांव, 2 की मौत

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी बनी हादसे की वजह, रेलिंग से टकराई बाइक, रास्ते में बाइक सवार की मौत