Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, 50 राउंड फायरिंग से दहला गांव, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और करीब 50 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के अजब सिंह की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के सोनू की कथित तौर पर विरोधी पक्ष की गाड़ी की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं रतन और अरविंद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत दो लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए और देखते ही देखते अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

मुड़िया पूनो मेला 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी तैयारी, एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Next News

हड़ताल के दौरान ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, एक दर्जन अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज