Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छिनैती के फरार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद जाकिर गिरफ्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस और छिनैती के एक फरार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश जाकिर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।


थाना सिकंदराबाद पुलिस गुलावठी अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश जाकिर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक बाइक, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जाकिर ने बीती 15 जून को सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवक से 10 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था।

फिलहाल घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।


पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैमरा पर्सन के साथ अभि न्यूज़ के लिए...।

Previous News

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, हाथरस में जनजागरण सभा आयोजित

Next News

शादी समारोह में मामूली कहासुनी बनी मारपीट की वजह, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज