Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी समारोह में मामूली कहासुनी बनी मारपीट की वजह, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

कासगंज में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। हाथरस के युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी मनीष एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कासगंज गए थे। समारोह में रमनपुर के अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

आरोप है कि मनीष के साथ उनके ही पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

बाद में यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिसके आधार पर कासगंज पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

छिनैती के फरार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद जाकिर गिरफ्तार

Next News

चलती कार बनी आग का गोला, बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा का परिवार चमत्कारिक रूप से बचा