Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, हाथरस में जनजागरण सभा आयोजित

रविवार शाम श्री कृष्ण गौशाला, हाथरस में आयोजित इस सभा का नेतृत्व जड़खोर धाम से पधारे श्री गोपेश बाबा महाराज ने किया। सभा में बड़ी संख्या में गौभक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री गोपेश बाबा महाराज ने कहा कि आगामी 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों में जिला अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथरस से भी बड़ी संख्या में लोगों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन भेजा जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों से घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि 27 जुलाई तक का समय बहुत कम है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना जरूरी है। उनका कहना था कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और गौशालाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जनसमर्थन सबसे महत्वपूर्ण है।


सभा के माध्यम से गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। कैमरा पर्सन के साथ अभि न्यूज़ के लिए...।

Previous News

आगरा में पहली बार निकली जैन समाज की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और आस्था से गूंजा शहर

Next News

छिनैती के फरार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद जाकिर गिरफ्तार