आगरा के सदर बाजार स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा का छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान गूगल बाबा के नाम से प्रसिद्ध श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज सहित तीन मुनिराजों का जैन समाज ने भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने हाथों में जैन ध्वजा लेकर यात्रा की अगुवाई की, जबकि ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। अपने प्रवचन में मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ने धर्म, आत्मकल्याण और आत्मिक शांति का संदेश देते हुए कहा कि भौतिक सुख क्षणिक हैं, जबकि धर्म का मार्ग ही मनुष्य को स्थायी सुख और मोक्ष की ओर ले जाता है।आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत इस भव्य शोभायात्रा ने आगरा में जैन समाज की एकता और धार्मिक परंपरा की भव्य झलक पेश की। कैमरा पर्सन के साथ अभि न्यूज़ के लिए...।