Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिटायर्ड शिक्षिका पर हुआ हमला,पड़ोसी बहनों ने चाकू से किया घायल

हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर में एक रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला हुआ है। पड़ोस की दो बहनों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय वृद्धा सरोज देवी पर चाकू से वार किया और गला दबाने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सरोज देवी अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान मोहल्ले की लगभग 15 और 16 वर्षीय दो बहनें बर्फ मांगने के बहाने उनके घर में दाखिल हुईं। आरोप है कि घर में घुसते ही दोनों बहनों ने वृद्धा का गला दबाने का प्रयास किया और उन पर हमला कर दिया।
संघर्ष के दौरान युवतियों ने चाकू निकाल लिया और वृद्धा की पीठ व हाथ पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। सरोज देवी की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर बहनें वहां से फरार हो चुकी थीं।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल सरोज देवी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि दोनों बहनों और बुजुर्ग महिला के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह हमला किया गया है।

Previous News

छतरपुर में टैंकर हादसे के बाद परिजनों का हंगामा, हाईवे जाम; सीसीटीवी गायब होने का आरोप

Next News

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का तबादला, मनीष बंसल बने नए डीएम; प्रशासनिक फेरबदल से हलचल