Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का तबादला, मनीष बंसल बने नए डीएम; प्रशासनिक फेरबदल से हलचल

आगरा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

मनीष बंसल प्रशासनिक सेवा में अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और इससे पहले सहारनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। नए आदेश के बाद अब वे आगरा जिले की कमान संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार, मनीष बंसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं, जबकि उनकी पत्नी मेधा रूपम वर्तमान में नोएडा की जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद अफसरशाही में हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी समय में जिले की विकास और प्रशासनिक योजनाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

 
Previous News

रिटायर्ड शिक्षिका पर हुआ हमला,पड़ोसी बहनों ने चाकू से किया घायल

Next News

आईपीएल के बीच वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में लिया आशीर्वाद