Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को जीआरपी ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, एक लेडिस पर्स और करीब ₹3000 नकद भी बरामद किया है।

इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में रविवार को मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया।

पुलिस दोनों अभियुक्तों को थाना जीआरपी लेकर आई, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने एक महिला यात्री का पर्स चोरी किया था, जिसमें मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश प्रजापत पुत्र चरण सिंह निवासी जयपुर (राजस्थान) और ओमप्रकाश पुत्र राधेश्याम निवासी मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही उनका सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

फिलहाल जीआरपी ने दोनों आरोपियों

Previous News

कृष्णा नगर बिजली घर पर आनंदपुरी के लोगों का हंगामा, दो दिन से ठप सप्लाई पर फूटा गुस्सा

Next News

छापीहेड़ा में मेड़तवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, विधायक हजारी लाल दांगी बोले—दूसरे समाजों के लिए बना प्रेरणा स्रोत