Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कृष्णा नगर बिजली घर पर आनंदपुरी के लोगों का हंगामा, दो दिन से ठप सप्लाई पर फूटा गुस्सा

कृष्णा नगर स्थित बिजली घर पर आनंदपुरी गली नंबर 3 के स्थानीय निवासियों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह से ठप पड़ी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इलाके में कई स्थानों पर खुले बिजली के तार पड़े हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही अंडरग्राउंड केबल की हालत भी बेहद खराब है और जगह-जगह खुदाई के कारण गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पानी की सप्लाई पर भी साफ देखा जा रहा है। पानी न मिलने से खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लगातार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous News

अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी जी के चरणों की एक झलक पाने को उमड़ा जलसैलाब

Next News

मथुरा जंक्शन पर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद