राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में मेड़तवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्यता और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक हजारी लाल दांगी ने कहा कि मेड़तवाल समाज वर्षों से सामूहिक विवाह जैसे सराहनीय आयोजन करता आ रहा है और आज अन्य समाज भी इससे प्रेरणा लेकर ऐसे सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।
उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार समाज की युवा पीढ़ी ने जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया है, वह बेहद प्रशंसनीय है।
समिति के सदस्यों विष्णु करोड़िया (माचलपुर) और संजय सोनू टांक (छापीहेड़ा) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में कुल 8 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। आयोजन को विशेष रूप देने के लिए वधू पक्ष के स्थल को “जनक पुरी” और वर पक्ष के स्थल को “अयोध्या पुरी” नाम दिया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
आगंतुकों के स्वागत और सुविधाओं के लिए विभिन्न स्टॉल्स भी लगाए गए थे। इनमें माचलपुर-इंदौर से आई “खरा सोना चाय” द्वारा चाय-कॉफी की व्यवस्था की गई, वहीं राजस्थान मेड़तवाल सोशल ग्रुप द्वारा ठंडे गन्ने का रस, आइसक्रीम, बर्फ के गोले, ठंडी छाछ और कुल्फी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों का समिति द्वारा पगड़ी पहनाकर मंच पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर फलोदी सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर गोलू भंडारी, संरक्षक योगेश गुप्ता, अखिल भारतीय ट्रस्टी कपिल गुप्ता मनमौजी, भगवान दास करोड़िया, द्वारका सेठ, बसंत सेठिया, उमंग