Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी! 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर 'शिवम पंडित' के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीज़र में जबरदस्त एक्शन, दर्द, इमोशन और रहस्य की झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

टीज़र में इमरान हाशमी का दमदार अंदाज देखने को मिलता है। उनका संवाद और इंटेंस लुक फिल्म की कहानी को पहले से ज्यादा रोमांचक बनाता है। फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी है, जबकि इसका निर्माण विशेष फिल्म्स ने किया है।

साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' को शुरुआत में भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। इसके गाने और इमरान हाशमी का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। अब इसके सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

टीज़र रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे इमरान हाशमी की शानदार वापसी बताया है, जबकि कुछ ने कहा कि फिल्म पुराने दौर की यादें ताजा कर देगी। 'आवारापन 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Previous News

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा

Next News

रास्ता बंद होने के विरोध में बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ा, मौके पर हड़कंप