Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा

अलीगढ़। अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव रोहिना सिंहपुर में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि आधा दर्जन दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर सत्यवीर के घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके बेटे की भी बेरहमी से पिटाई कर दी।

मारपीट में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

पीड़ित सत्यवीर का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
 
Previous News

अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

Next News

19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी! 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का