Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रास्ता बंद होने के विरोध में बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ा, मौके पर हड़कंप

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग सिंचाई विभाग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गया।

बुजुर्ग का आरोप है कि सिंचाई विभाग उनके घर के चारों ओर बाउंड्री कर रहा है, जिससे उनके घर से आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस पानी की टंकी पर बुजुर्ग चढ़ा है, वह काफी जर्जर हालत में है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 
 
Previous News

19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी! 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का

Next News

स्वच्छता महाअभियान में एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक, दिया 'स्वच्छ ब्रज' का संदेश