Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के माझापुरवा सरसी गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया।

नायब तहसीलदार रविंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लेखपाल अभिषेक, शिवम, शिवा और गिरजेश की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज किया गया।

सीजिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों वाहनों को रूरा थाना परिसर में खड़ा कराया गया। मामले की विस्तृत रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम को भेज दी गई है।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त दोनों वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का मथुरा जंक्शन पर भव्य स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा रवाना

Next News

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा