Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (हरपाल गुट) का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

ज्ञापन में निजी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने, भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा राजस्व संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की गई। किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में लेखपाल जनसमस्याओं के समाधान के बजाय प्लॉटिंग के कार्यों में अधिक व्यस्त हैं।

इसके अलावा संगठन ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों का लंबित मुआवजा जल्द दिलाने की मांग उठाई। वहीं, ग्राम शिवपुरा में सार्वजनिक मार्ग से हटाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप को दोबारा स्थापित करने तथा ग्राम सभा हबीबपुर के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में भीषण गर्मी को देखते हुए पंखों की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।

Previous News

आगरा में अवैध सब्जी मंडियों पर चला बुलडोजर, सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण

Next News

खेत में मिला जला हुआ शव, इलाके में सनसनी! हत्या के बाद शव जलाने की आशंका