Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
17 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर, परिजनों ने डीएम से लगाई बरामदगी की गुहार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में 17 वर्षीय किशोर के लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। पीड़ित के नाना राममोहन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने नाती देवप्रकाश की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, श्रंगार नगर निवासी देवप्रकाश 15 जून से लापता है। इस मामले में 21 जून को थाना कोतवाली मैनपुरी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का पुराना दोस्त कृष्णा नौकरी दिलाने का झांसा देकर देवप्रकाश को अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर किशोर की तलाश तेज करने की मांग की है। देवप्रकाश का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर किशोर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

Previous News

लाखों में नकल का सौदा! पैरामेडिकल परीक्षा में 45 छात्रों को पास कराने की साजिश, 4 गिरफ्तार

Next News

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. संजीव यादव बने अपर निदेशक, चिकित्सा जगत में खुशी की लहर