Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. संजीव यादव बने अपर निदेशक, चिकित्सा जगत में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा विभाग में कार्यरत दो वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव को पदोन्नति देकर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया गया है।

डॉ. नीरज अग्रवाल पिछले करीब 10 वर्षों से मथुरा जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके कुशल प्रशासनिक और चिकित्सकीय कार्यों को देखते हुए अप्रैल 2025 में उन्हें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब शासन ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। फिलहाल उनका स्थानांतरण नहीं हुआ है और वे मथुरा में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

वहीं डॉ. संजीव यादव ने चिकित्सा क्षेत्र में 32 वर्षों का लंबा अनुभव हासिल किया है। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया है। अब शासन ने उन्हें भी पदोन्नति देकर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया है। फिलहाल उनका भी स्थानांतरण नहीं किया गया है।

पदोन्नति मिलने पर डॉ. संजीव यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों की पदोन्नति पर जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous News

17 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर, परिजनों ने डीएम से लगाई बरामदगी की गुहार

Next News

ताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत! लगेंगे 90 नए सीसीटीवी कैमरे, 24 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी