Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अलीगढ़ में बड़ा हादसा टला! जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबे दो मजदूरों को पुलिस ने बचाया

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र स्थित मदारगेट के पीछे मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुराने और जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान उसकी छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों मजदूरों को गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

क्षेत्राधिकारी प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों मजदूरों की जान बचाई जा सकी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

रिंकू सिंह राही बनाम ब्लॉक प्रमुख! थप्पड़ और धक्का-मुक्की के आरोप, सीसीटीवी आया सामने

Next News

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा! पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल