Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस, 4 की मौत - बस 8 फीट तक पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा करीब 8 फीट तक पिचक गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बस का ड्राइवर आराम कर रहा था और बस कंडक्टर चला रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रेलर में जा घुसी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Previous News

सड़क पर बिखरा बांके बिहारी का खजाना! चढ़ावे के सिक्कों से भरा थैला फटा, VIDEO वायरल

Next News

कबीर जयंती पर गूंजे दोहे और भक्ति गीत! ब्रज संगीत विद्यापीठ में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां