Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सड़क पर बिखरा बांके बिहारी का खजाना! चढ़ावे के सिक्कों से भरा थैला फटा, VIDEO वायरल

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर में चढ़ावे के रूप में आए सिक्कों को सुरक्षा कर्मी थैलों में भरकर ले जा रहे थे, तभी अचानक एक थैला फट गया और उसमें भरे सिक्के सड़क पर बिखर गए।

घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सड़क पर बिखरे सिक्कों को एकत्र करना शुरू किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

सड़क पर बिखरे मंदिर के चढ़ावे का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की धनराशि के नुकसान या गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह घटना केवल चढ़ावे के सिक्कों से भरा थैला फटने के कारण हुई। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सभी सिक्कों को सुरक्षित एकत्र कर लिया।

Previous News

रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर महिला की संदिग्ध मौत! गोली लगने से गई जान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी बस, 4 की मौत - बस 8 फीट तक पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था