Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन : मानसी गंगा में दर्दनाक हादसा! बड़े भाई की आंखों के सामने डूबा किशोर, बचाने की हर कोशिश रही नाकाम

गोवर्धन में गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के करौली निवासी एक किशोर की मानसी गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि यह हादसा उसके बड़े भाई की आंखों के सामने हुआ, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, अविनाश अपने बड़े भाई अभिजीत और दो दोस्तों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने गोवर्धन आया था। परिक्रमा के दौरान सभी मानसी गंगा पर स्नान के लिए रुके। अभिजीत नहाकर बाहर आ चुका था, जबकि अविनाश और उसके दोस्त पानी में थे। तभी अचानक अविनाश और उसका साथी भोला सिंह गहरे पानी में डूबने लगे और मदद के लिए चीखने लगे।

भाई की आवाज सुनते ही अभिजीत बिना देर किए दोबारा मानसी गंगा में कूद गया। उसने कड़ी मशक्कत के बाद भोला सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक अविनाश गहरे पानी में समा चुका था। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी मोड़! चचेरे भाई ने ताऊ के बेटे को मारी गोली, आरोपी फरार

Next News

1 जुलाई से दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू! इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा बड़ा फायदा