Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी मोड़! चचेरे भाई ने ताऊ के बेटे को मारी गोली, आरोपी फरार

मथुरा के वृंदावन के समीप राजपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आए रोहित सैनी ने अपने ताऊ के बेटे मनीष सैनी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली मनीष के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल मनीष को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय, वृंदावन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous News

हाईवे पार कर रहे 9 साल के मासूम को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत... चालक फरार

Next News

गोवर्धन : मानसी गंगा में दर्दनाक हादसा! बड़े भाई की आंखों के सामने डूबा किशोर, बचाने की हर कोशिश रही नाकाम