Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बेटे के निधन का गम नहीं सह सकीं मां! मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन

भारतीय निशानेबाजी जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और नई दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि 78 वर्षीय श्यामा देवी कैंसर से जूझ रही थीं। इसी महीने 12 जून को बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। परिवार पर यह कुछ ही दिनों में दूसरा बड़ा दुख है। संयोग यह भी रहा कि श्यामा देवी ने उसी दिन अंतिम सांस ली, जिस दिन दिवंगत जसपाल राणा का 50वां जन्मदिन होता।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीते और बाद में कोच के रूप में भी भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके निधन के कुछ ही दिनों बाद मां का चले जाना पूरे खेल जगत के लिए बेहद भावुक करने वाला क्षण बन गया है।

Previous News

नोएडा: 22वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी

Next News

मथुरा DM की फर्जी ID बनाकर ठगी की कोशिश! साइबर ठगों ने मांगे पैसे, FIR दर्ज