Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नोएडा: 22वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य (Aranya) सोसाइटी की एक हाईराइज इमारत के 22वें फ्लोर पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने पास के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ऊंची मंजिल होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सहित पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में एसी यूनिट में विस्फोट को वजह माना जा रहा है।

Previous News

पिता का शव देखते ही बेटे ने भी तोड़ा दम! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर आंख हुई नम

Next News

बेटे के निधन का गम नहीं सह सकीं मां! मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन