Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा DM की फर्जी ID बनाकर ठगी की कोशिश! साइबर ठगों ने मांगे पैसे, FIR दर्ज

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर साइबर ठगों द्वारा लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने जिलाधिकारी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाया और लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की। इस दौरान एक सीआरपीएफ अधिकारी भी ठगों के झांसे में आ गए और पैसे भेजने की कोशिश की, हालांकि समय रहते मामला पकड़ में आने से बड़ी ठगी टल गई।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसों की मांग पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें।

फिलहाल साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

बेटे के निधन का गम नहीं सह सकीं मां! मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन

Next News

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास प्रशासन का बड़ा एक्शन! दो इमारतें सील, कई भवन मालिकों को नोटिस