Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बीच सड़क पति-पत्नी का हाईवोल्टेज हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

छतरपुर के मऊदरवाजा क्षेत्र में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद अचानक सड़क पर हाईवोल्टेज हंगामे में बदल गया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

दोनों ने बीच सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में पति-पत्नी को सार्वजनिक रूप से झगड़ते और भिड़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

मुंबई जुहू फायरिंग केस: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीकांड का मुख्य आरोपी आगरा से गिरफ्तार

Next News

चारधाम यात्रा का शुभारंभ: हरिद्वार से पहला श्रद्धालु जत्था रवाना, यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर