Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई जुहू फायरिंग केस: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीकांड का मुख्य आरोपी आगरा से गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू इलाके के घर पर 1 फरवरी को हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस के मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ गट्टू को आगरा के बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इससे पहले भी इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को दबोचा गया, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच उसे आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Previous News

अलीगढ़: गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Next News

बीच सड़क पति-पत्नी का हाईवोल्टेज हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच