Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अलीगढ़: गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अलीगढ़ के डीएस डिग्री कॉलेज के सामने स्थित एक बिजली के सामान के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई।

आग इतनी भयंकर थी कि अंदर रखा लाखों रुपये का बिजली सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए। कई फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

चारधाम यात्रा 2026: 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट

Next News

मुंबई जुहू फायरिंग केस: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीकांड का मुख्य आरोपी आगरा से गिरफ्तार