Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: LoC के पास धमाका! 1 की मौत, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार को हुए एक रहस्यमयी धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह धमाका बारामूला जिले के गुलमर्ग थाना क्षेत्र में आशा पोस्ट के पास सुमली वाली ढोक इलाके में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जबीर अहमद बाजाद के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। चारों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि धमाका पुराने पड़े एक शेल (गोले) को छूने से हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी तक विस्फोटक की प्रकृति और धमाके के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

Previous News

ताज एक्सप्रेस में सीट को लेकर बवाल! दो परिवारों में जमकर मारपीट, आगरा कैंट स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Next News

24 घंटे में सिर्फ 5 घंटे बिजली! गुस्साए लोगों ने घेरा बिजलीघर, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप