Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताज एक्सप्रेस में सीट को लेकर बवाल! दो परिवारों में जमकर मारपीट, आगरा कैंट स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सीट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में चढ़ते समय सीट और पहले चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना से स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया, जिसके बाद ट्रेन का संचालन सामान्य किया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें और किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय रेलवे पुलिस या आरपीएफ से संपर्क करें।

Previous News

स्कूटी में धमाके के बाद अपार्टमेंट में लगी भीषण आग! फ्लैट में फंसे परिवार का रेस्क्यू

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: LoC के पास धमाका! 1 की मौत, 4 घायल