Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन से गूंजा हरियाली का संदेश! ‘नमो वृक्षेभ्यः महोत्सव 2.0’ का भव्य शुभारंभ

गोवर्धन की पावन तलहटी में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्द्धन के उद्देश्य से “नमो वृक्षेभ्यः वृक्षारोपण महोत्सव 2.0” का भव्य शुभारंभ किया गया। 25 जून से 28 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

इस महोत्सव का आयोजन गीत संगीत सागर ट्रस्ट द्वारा गोस्वामी श्री प्रशांत कुमार जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गोवर्धन क्षेत्र को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण संतुलित बनाना है।

अभियान के अंतर्गत सैकड़ों छायादार, फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्द्धन का भी संकल्प है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर गोस्वामी श्री प्रशांत कुमार जी महाराज ने कहा कि वृक्षों की रक्षा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यावरण प्रेमी और स्वयंसेवक शामिल हुए तथा सभी ने मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

Previous News

भूतेश्वर स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आई 80 वर्षीय महिला, मौके पर मौत

Next News

महोली रोड पर नगर निगम की कार्रवाई पर बवाल! दुकानदार बोले- सिर्फ हमें क्यों बनाया निशाना?