Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम और व्यापारियों की संयुक्त बैठक, शहर की स्वच्छता और व्यवस्था पर बनी सहमति

मथुरा में शहर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी और जिले भर के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं नगर निगम के समक्ष रखीं, वहीं नगर निगम अधिकारियों ने भी शहर की बिगड़ती व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दों पर व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने खुलकर अपनी बात रखी और इस बात पर सहमति बनी कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम और व्यापारियों को मिलकर कार्य करना होगा। व्यापारियों ने भी नगर निगम के अभियानों में सहयोग का भरोसा दिलाया, जबकि निगम प्रशासन ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 10 विशेष टीमों को 70 वार्डों में तैनात किया गया है, जो नियमित रूप से सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता का कार्य कर रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में कल हुई कार्रवाई में 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

नगर निगम के संभव दिवस में पहुंचीं 7 शिकायतें, एक समस्या का मौके पर हुआ समाधान

Next News

लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ा एक्शन, कोचिंग सेंटरों पर सिटी मजिस्ट्रेट के छापे, होटल और कोचिंग सेंटर सील